सी० बी० एस० ई० 12वीं की परीक्षा में ज्ञान कुंज के छात्रों ने लहराया परचम परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत
✍️इमरान खान/आशुतोष कुमार मिश्रा
सिकन्दरपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी विद्यालय ज्ञान कुंज सीनियर सेकेन्डरी बंशीबाजार के छात्रों ने सी० बी० एस० ईo 12वीं की परीक्षा में छात्रों ने अपना परचम लहराया।
जिसमें इशिका सिंह (मानविकी) 98% अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं गणित वर्ग में मोहम्मद आतिक ने 94.8% अंक पाकर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया, ऋषभ यादव 93.6%, शाश्वत प्रियम मिश्रा 92.3%, जीव विज्ञान वर्ग की स्वेता गुप्ता 90.2%, आद्या मिश्रा 88.5%, शिद्रा ज़बी 96% वाणिज्य वर्ग में दिपांशी सिंह 91.2%, अभिषेक श्रीवास्तव 92.2%, श्रेया उपाध्याय 90%, मानविकी वर्ग में रुपाली सिंह 95.2%, वंदना यादव 93.8% संस्कृति मिश्रा 93.4%, अंकित कुमार गुप्ता ने 98 अंक IP. विषय में प्राप्त किया।।छात्रों ने विद्यालय को पुनः एक बार गर्वान्वित किया | शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी ज्ञान कुंज एकेडमी, बलिया जनपद में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है |
कक्षा 12वीं में पंजीकृत 270 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था जिसका परिणाम शत प्रतिशत रहा | और बच्चों ने जिले के साथ-साथ स्कूल का नाम रोशन किया | वंदना यादवं (मनिविकी) राजनीति विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किया, रुपाली सिंह हिन्दी 95 अंक प्राप्त किया,इशिका सिंह अंग्रेजी विषय में 98 अंक प्राप्त किया |
बाईट- सुधा पाण्डेय
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री देवेन्द्र नाथ सिंह प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा पाण्डेय ने परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य कि कामना की, इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती शीला सिंह, अध्यक्ष श्री ज्योति स्वरुप पाण्डेय, ने बधाई दिया विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने जिसमें जे०पी० तिवारी, दीपक तिवारी, राजीव पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
0 Comments