Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने घर घर जाकर गिनाईं योगी सरकार की उपलब्धियां





चितबड़ागांव।(बसन्त पाण्डेय/इमरान खान).

प्रदेश मे पुनः बनेगी योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली सरकार।

फेफना विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश सरकार के लोकप्रिय खेल कुद युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने गुरुवार को क्षेत्र विभिन्न गांवों मे जाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे मै जानकारी दी साथ ही  आगामी विधानसभा चुनाव मे प्रदेश मे पुनः योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के पक्ष आशीर्वाद एवं सहीयोग मांगा।

इस दौरान मंत्री ने क्षेत्र के  नसीरपुर कला,पलिगरा कला,बीबीपुर,अख्तियापुर, नगवां गाई,बढ़वलिया,शाहापुर,अंजोरपुर के लोगों से मिलकर सरकार के द्वारा वृद्धा पेंशन की राशि 500 से बढ़ाकर 1000 होने तथा फ्री मे गेहूं, चावल,दाल,तेल,नमक वाली महत्वपूर्ण योजनाओं की  जानकारी दिया।

साथ ही प्रदेश मे योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई इस अवसर पर भाजपा चितबड़ागांव मंडल के अध्यक्ष मोती चन्द्र गुप्ता, अमरजीत सिंह, सर्वानंद तिवारी, पिंटू सिंह प्रेमशंकर सिंह, अजय तिवारी, बिट्टू तिवारी, गोपाल तिवारी अवनेन्द्र सिंह सतेन्द्र सिंह गुड्डू ,ज्ञान प्रकाश सिंह, मनीष तिवारी, रोहित उपाध्याय सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments