नगरा बलिया।।
स्थानीय प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को रामलीला का मंचन किया गया। इसके मुख्य अतिथि रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने भगवान राम की आरती एवं माल्यार्पण करके लीला का शुभारंभ किया तथा सभी दर्शकों का अभिवादन किया विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत नगरा के अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव ने भी भगवान राम की आरती किया।
विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की विजय एवं बुराई पर अच्छाई का पर्व है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया । रामलीला में भगवान राम लक्ष्मण एवं रावण मेघनाद अहिरावण के युद्ध का मंचन किया गया।
श्री लक्ष्मण जी ने मेघनाद का वध किया।प्रभु श्रीराम जी ने युद्ध में रावण का वध किया। इसके बाद रावण का पुतला दहन किया गया।इस अवसर पर संतोष पांडे अजय शर्मा निर्भय प्रकाश पिंकी सिंह मुकेश विनय पाठक राजकुमार गौड़ इंद्रजीत भूपेंद्र सिंह बाघा सिंह मनोज सोनी गोविंदा बृजेश चौरसिया नीरज चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट/बसन्त पाण्डेय
0 Comments