Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में 132 सेक्टर प्रभारी मनोनीत किए गए




 सिकन्दरपुर, बलिया।। स्थानीय डाक बगले पर समाजवादी पार्टी की अति आवश्यक बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार विधानसभा सिकन्दरपुर को 5 जोंन में बाट कर 5 जोन प्रभारी एवम् 33 सेक्टरों में बांटकर 132 सेक्टर प्रभारी बनाए गए।

 सेक्टर प्रभारियों में सर्व समाज का ध्यान रखा गया है। हर जाति को जोड़ने का प्रयास किया गया है। बैठक को संबोधित करते हैं पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा पूरे विधानसभा की जिम्मेदारी अब आप लोगों को कंधे पर है आप लोगों को हर बूथ पर 10 सदस्य एवं एक बूथ अध्यक्ष बनाना है जिसमें सर्व समाज का ध्यान रखना अति आवश्यक है।

 उन्होंने कहा कि आप लोगों के बल पर समाजवादी पार्टी ने बड़ी बड़ी लड़ाइयां जीतने का काम किया है। 2022 का चुनाव आप लोगों के कंधो पर है। प्रदेश के हालात बहुत खराब है। चारों तरफ भ्रष्टाचार, लूटमार, आतंक, का माहौल बना हुआ है।इस माहौल से निजात दिलाने के लिए हर हाल में 2022 में श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना होगा। 

प्रदेश की जनता  श्री अखिलेश यादव जी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही हैं। देश की जनता की आकांक्षाओं पर प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरना आप लोगों का काम होगा। 

बैठक में भीष्म यादव,शिव जी त्यागी, मुन्नीलाल यादव,खुर्शीद आलम वीर बहादुर वर्मा, नमो नारायण सिंह, देव नारायण यादव, बबलू सिंह, रामकेवल प्रजापति,देवेन्द्र सिंह, वीर बहादुर वर्मा,राज कुमार वर्मा,सुदामा वर्मा,राजू यादव, कामेश्वर राय, विंदेश्चर शर्मा, विनोद राम,सेराज खां,हृदय यादव, रामेश्वर वर्मा संगीत सैकड़ों लोगों ने बैठक में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामजी  यादव एवं संचालन अनंत मिश्रा ने किया।


 रिपोर्ट-सनोज  कुमार गौतम 

Post a Comment

0 Comments