Ticker

6/recent/ticker-posts

सरकार लोकतंत्र विरोधी एवं,किसान विरोधी है,और तानाशाही रवैया अपना रही है-मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी






    सिकन्दरपुर, बलिया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को सपा नेता व पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार के जनविरोधी कार्यों के विरोध में तहसील घेराव का कार्यक्रम  बस स्टेशन चौराहा से शुरू किया।







जबकि पुलिस पहले से सतर्क थी पुलिस नें उन्हें चौराहा से आगे बढ़ने नहीं दिया  इस दौरान पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी सहित सपा कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर पुलिस उन्हें थाने ले कर चली गई।

  इस दौरान काफी गहमागहमी का माहौल रहा। गिरफ्तारी देते समय पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि हमें जेल भेजिए हमें जमानत नहीं चाहिए आम जनता महंगाई से कराह रही है भ्रष्टाचार का कोई हिसाब नहीं है गरीब जनता हैरान व परेशान है कोई इसमें गरीबों की सुनने के लिए तैयार नहीं है इनकी लड़ाई समाजवादी पार्टी मजबूती से लड़ेगी और आने वाले 2022 के चुनाव में इनको मत के माध्यम से जवाब देने का काम करेगी। 



 इनसेट-

ज्ञापन देने जाते समय स्थानीय प्रशासन ने सपाइयों को बीच रास्ते में ही रोक लिया जिसका सपाइयों ने विरोध किया तथा आधे घंटे तक प्रशासन और सपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हुई।

उक्त अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है।


  मोहम्मद रिजवी नें आरोप लगाया कि 

 हम लोग शांति पूर्वक जा रहे थे परंतु सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन के लोगों ने समाजवादी पार्टी के लोगों के साथ बदसलूकी की, यहां तक की प्रशासन द्वारा ज्ञापन भी फाड़ दिया गया, जो सरकार की तानाशाही रवैया को साफ-साफ दर्शाती है।

इस दौरान विवेक सिंह अनंत मिश्रा, रामजी यादव, मुन्नी लाल यादव डॉक्टर मदन राय, भीष्म यादव, त्रिलोकी यादव, चंद्रमा यादव, अतूलेश यादव,सिंटू, बूढ़ा यादव, फैजी अंसारी आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे


 रिपोर्ट-सनोज कुमार गौतम 

           सार्थक  राय            

Post a Comment

0 Comments