बैरिया बलिया। नवागत उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने बैरिया तहसील के सभागार में पहुंच कर निवर्तमान उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक से चार्ज लिया।
बताते चले कि उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक का तबादला एसडीएम पद पर सिकन्दरपुर के लिये हो गया है वही सिकन्दरपुर एसडीएम को बैरिया का प्रभार सौपा गया है।
नवागत उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने अनोपचारिक भेंट में बताया कि हमारी प्राथमिकता बाढ़ से विस्थापित हुये लोगो को बसाना, पत्थर नसब व वरासत को समय सीमा के अंदर समाधान कराना है।
तहसील में आने वाले हर एक फरियादियो को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी।
ज्ञात हो कि उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह अपने इसी तरह के कार्यों के लिए जनता के अंदर बहुत ही लोकप्रिय रहे हैं।
नित्यानन्द सिंह
0 Comments