Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया ब्लॉक पदाधिकारियों का चयन




 बलिया। उoप्रo शासन द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, (प्राथमिक संवर्ग ) उoप्रo के निर्देश के क्रम में जिला संयोजक श्री राजेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ - बलिया की अध्यक्षता में अधिकृत रूप से शिक्षकों की समस्याओं को रखने हेतु ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के चयन हेतु संगठन की तरफ से बैठक आहूत की गयी | इस क्रम में शिक्षा क्षेत्र मुरली छपरा, बैरिया, बांसडीह एवं बेरुआरबारी ब्लॉक में संयोजक / सह संयोजकों की नियुक्ति की गयी |

          संगठन द्वारा नियुक्ति के क्रम में विकास खण्ड मुरली छपरा में श्री राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव, उमेश कुमार राय, मंजीत कुमार पाण्डेय, विजय राय एवं राजीव कुमार सिंह, विकास खण्ड बैरिया में श्री अनिल सिंह, नीरज उपाध्याय, शिवशंकर यादव, राकेश कुमार व विक्की कुमार सिंह, विकास खण्ड बांसडीह में श्री राजेश कुमार सिंह, रामजी वर्मा, विवेक कुमार सिंह, चन्दन कुमार सिंह, रविकांत तिवारी व संजीव कुमार सिंह तथा विकास क्षेत्र बेरुआरबारी में श्री ओंकार नाथ सिंह, संजीव सिंह, राघवेंद्र सिंह, अमरेश चतुर्वेदी, विनोद तिवारी व कर्ण प्रताप सिंह को संयोजक / सह संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है |

        संगठन द्वारा निर्देश दिया गया कि चयनित सभी पदाधिकारी अपने - अपने शिक्षा क्षेत्र में 2021-22 की सदस्यता निर्धारित समय में पूर्ण कर संगठन का विस्तार महासंघ की नियमावली के अनुसार करना सुनिश्चित करें |

 इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह, रामाशीष यादव, कृष्णानंद पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, प्रमोद कुमार सिंह, अमरेंद्र बहादुर सिंह, बृजेश राम, कविता सिंह, कुलभूषण त्रिपाठी, अजीत सिंह, मृदुल पाण्डेय, रोहित सिंह, प्रवीण राय, उत्कर्ष कुमार सिंह एवं समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे |


 बलिया डेस्क 

Post a Comment

0 Comments