Ticker

6/recent/ticker-posts

विरासत बृक्ष के संरक्ष्ण हेतु बन विभाग ने किया पौधरोपण





पौधों को सजोने के लिए माकूल ब्यवस्था करेगा वन विभाग - श्रद्धा यादव 

सिकंदरपुर(बलिया) स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़सरी में 200 साल पुराने बृक्ष को संयोजित करने हेतु  बुधवार को वन विभाग के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में जैव विविधता बोर्ड द्वारा चयनित विरासत वृक्ष के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। डीएफओ श्रद्धा यादव ने कहा कि यह विरासत वृक्ष

पुरखों की निशानी है। इसे बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। विभाग द्वारा इसकी पहल भी शुरू कर दी गयी है। जल्द ही विशेषज्ञों की एक टीम इसका निरीक्षण कर इसके क्षरण को रोकने के लिए आवश्यक कार्य करेगी। वहीं ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण को सुरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की भी अपील की। कहा की जल्द ही गांव को पर्यावरण की दृष्टि से और बेहतर बनाने के लिए स्मृति वाटिका भी बनाया जाएगा। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी ने कहा कि वृक्ष धारा की शोभा हैं। हमारे पुरखों की विरासत आज हमारी पहचान बन रही है। हमें भी ऐसा प्रयास करना चाहिए कि भावी पीढ़ी हमारे कार्यों को याद कर गौरवांवित महसूस करे। वन विभाग ने इस वट वृक्ष को विरासत वृक्ष घोषित कर ऐतिहासिक कार्य किया है। उम्मीद है विभाग इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरा प्रयास करेगा। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक दीनानाथ चौधरी ने विरासत वृक्ष घोषित किये जाने पर विभाग को साधुवाद दिया। अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि इस गांव से पुराना नाता रहा है। करीब तीन दशक से इस वृक्ष को देख रहा हूँ। समय के साथ निश्चित ही इसमे क्षरण हुआ है लेकिन अब इसको बचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। इसकी जिम्मेदारी विभाग के साथ साथ हम सब की है। इस दौरान विद्यालय परिसर में 

आम, जामुन, पीपल, पाकड़, कदम्ब व सहजन के पौधे रोपित किये गए। इस मौके पर उपप्रभागीय वनाधिकारी रसड़ा विद्या प्रसाद गुप्ता, क्षेत्रीय वनाधिकारी सिकन्दरपुर आदित्य प्रताप सिंह, उपक्षेत्रीयवन अधिकारी सिकन्दरपुर कौशल किशोर तिवारी, भूपेंद्र नाथ तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे ।  प्रधान शिवानंद तिवारी ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार ब्यक्त किया ।


रिपोर्ट- सनोज कुमार गौतम

Post a Comment

0 Comments