रिपोर्ट- मु० सरफराज,बलिया ब्यूरो
बलिया। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी जोन की प्रदेश महासचिव पूनम पांडे ने महगाई को लेकर ताली और थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन गांधीवादी तरीके से किया।
उत्तर प्रदेश जनपद बलिया मे आज,बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर महिला कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी(पूर्वी जोन)की प्रदेश महाससचिव पूनम पाण्डेय के नेतृत्व में सदर तहसील बलिया पर रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली आवश्यक बस्तुओं की बढ़ती हुई मूल्यों और महगांई को लेकर ताली और थाली बजाकर बिरोध प्रदर्शन गाँधीवादी तरीक़े से किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करती हुई प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महाससचिव पूनम पांडेय ने केन्द्र की मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करती हुई पुछी कि,क्या इसी का नाम विकास है? कोरोना काल में 97% भारतीयों की आय घट गई है,बेरोजगारी चरम पर है, भारत के 3.5 करोड़ मध्य वर्ग के लोग निम्न आय वर्ग में और 7.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए हैं,पेट्रोल-डीजल,सरसों तेल के दाम में आग लगी है, दूध के दाम बढ़ गए,और रसोई गैस पर 25 रू.बढ़ गए हैं। इस साल गैस सिलेंडर 138.50 रूपए महंगा हुआ, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय लेगों का बजट गड़बड़ा गया है।
महगांई और बेरोजगारी चरम पर है।
इस तरह के विकास पर भी पोस्टर लगाकर मोदी जी को "थैंक यू" क्यों नहीं बोल रहे हैं भाजपा के लोग।
इस ताली-थाली बिरोध प्रदर्शन में डाँ. विजया नन्द,प्रेम कुमारी यादव, शीला सिंह, कंचन सिंह, अनिता राय, मन्दरावती राजभर, गीता चौबे, पूनम सिंह, कंचन उपाध्याय, पुष्पा सोनी, सन्जु पासवान, शारदा देवी,मुन्नी बिन्द, ललिता देवी, फुलकुमारी, बाची राजभर,रीमा राम, कालिन्दी राजभर,रीना उपाध्याय आदि मौजूद थीं।सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त शारदा साहनी ने किया।
0 Comments