सिकन्दरपुर, बलिया। मंगलवार के अपराहन भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय गोड के सिकंदरपुर प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कोविड-19 के नियमों का पालन के साथ डॉ संजय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो सम्मान मुझे दिया गया है वह सम्मान कार्यकर्ताओं के बदौलत मिला है।
कार्यकर्ताओं की लड़ाई पार्टी मुख्यालय तक पहुंचाने का काम करूंगा कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को गांव-गांव घर-घर जाकर बताने का काम करें ताकि पार्टी को मजबूती मिल सके।
इस अवसर पर डॉक्टर उमेश चन्द, गोवर्धन , विवेक कुमार, बबलू बहार,राजेश, निर्भय नारायण सिंह, नीरज गुप्ता, सुनील पांडे, गोरख गुप्ता, डब्लू सोनी, वकील अहमद,सत्य नारायण इरशाद अहमद शिवजी इत्यादि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- सनोज कुमार गौतम
0 Comments