हल्दी बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशानुसार हल्दी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह द्वारा सोमवार 8मार्च को साढ़े बारह बजे थाना प्रांगण में महिला दिवस के अवसर पर बैठक किया गया।
जिसमें महिला शिक्षक , ऑंगन बाड़ी कार्यकर्ती, शिक्षा मित्र , महिला पुलिस कर्मी सहित क्षेत्रीय महिलाएं उपस्थित रही।
इस मौके पर थानाध्यक्ष हल्दी ने बताया कि सरकार नारी शक्ति, नारी सम्मान,नारी सुरक्षा जैसे कई कार्यक्रम चला कर महिलाओं को जागरूक कर रही है।
जिसमें डायल न0 112, 1076 जैसे नम्बर पर सहायता ली जा सकती है। इस मौके पर महिला आरक्षी अंजू गौतम, पुनीता वर्मा, रचना यादव, संध्या, अंकिता गुप्ता सहित महिला शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती , उपस्थित थी।
रिपोर्ट- सन्तोष तिवारी
0 Comments