Ticker

6/recent/ticker-posts

सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया

 


रिपोर्ट:रंजय कुमार सिंह

उत्तर प्रदेश जनपद बलिया मे    

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा में महिला जागरूकता व महिला सशक्तीकरण पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शु्भ्रा अपूर्वा ने किया।

 संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि बेटी घर का मान, अभिमान व संस्कार होती है। महिलाओं को समाज में अपनी भूमिका को समझना होगा।  नारी को समानता का अधिकार प्राप्त है, उन्हें अपनी क्षमता पहचान कर समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।

 कहा कि देश का विकास महिलाओं के बिना अधूरा है। नारी अपने अंदर एक वैचारिक क्रांति लाकर अपनी भलाई और बेहतरी का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। बताया कि इतिहास में महिलाओं की गौरवशाली भूमिका रही है। आज भी सफलता के हर कदम पर महिला-पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।

 उन्होंने छात्राओं का हौसला आफजाई किया। इस दौरान उन्होंने सभी महिला शिक्षकों को pm पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। संगोष्ठी में शिक्षका सीमा राय, संध्या सिंह, जयन्ती ठाकुर, फ्लोरा राफेल, गीता देवी, गीतांजली आर्य,अलका मिश्रा, श्रेया पांडे, अनु पांडे, स्नेहा, नीलम श्रीवास्तव, संयोगिता  के अलावे स्कूल के सभी छात्राएं मौजूद रही। संचालन मीना सिंह ने किया।




सम्बोधित करती प्रधानाचार्या श्रीमती शु्भ्रा अपूर्वा

Post a Comment

0 Comments