।।बलिया।। सफलता कामयाबी या जीत नाम कोई भी हो इन सबका अर्थ एक ही है। इन्हें हासिल करना बहुत ही गर्व की बात होती है। सफलता हासिल कर ही लोग इतिहास रचते हैं। उक्त उदबोधन सेंट जेवियर्स शैक्षणिक संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ० अभिनव नाथ तिवारी ने जेएनसीयू मे टॉपर छात्राओं को बधाई संदेश में कही।
उन्होंने कहा कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के बी.कॉम विषय के दस टॉपरों में से प्रथम व दो अन्य टॉपर सेंट जेवियर्स डिग्री कॉलेज की हैं।
छात्राओं ने इतिहास रचा है। कहा कि मैं इतने अच्छे परीक्षा परिणाम आने पर खुश हूं। उन्होंने बताया कि टॉपरों के सम्मान में समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने टॉपरों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
ज्ञातव्य हो कि सेंट जेवियर्स डिग्री कॉलेज की तीन छात्राओं ने बी.कॉम तृतीय वर्ष में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय तथा जनपद का नाम रोशन किया है।
प्रथम स्थान- चंचल सिंह पुत्री अनिल सिंह, पांचवा स्थान- रिया सिंह पुत्री उपेंद्र सिंह तथा सातवां स्थान- रिया सिंह पुत्री रुपेश सिंह ने हासिल किया है।
तीनों छात्राओं ने अपनी प्रारम्भिक विद्यालयी शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा बलिया से ही प्राप्त की थी। उन्होंने सेंट जेवियर्स डिग्री कॉलेज में प्रवेश लेकर बी.कॉम किया। बल्कि इतिहास बनाकर स्कूल और डिग्री कॉलेज का मान बढ़ाया है।
सेंट जेवियर्स शैक्षणिक संस्थान के चेयरमैन एस.बी.एन तिवारी जी ने उपरोक्त तीनों छात्राओं को अपनी आशीष देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। गौरतलब है की उपरोक्त छात्राओं की फाइनल सूची जेएनसीयू बलिया की वेबसाइट पर अपलोड की गयी है।
रिपोर्टर- रंजय कुमार सिंह
0 Comments