दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
घायल के लिए फरिस्ता बन कर पहुंचा डॉक्टर
सिकन्दरपुर,बलिया।28 फरवरी। थाना क्षेत्र के करमौता गांव के पास रविवार की सुबह करीब 10:00 बजें खड़ी बाइक में दो बाइक सवार युवक जोरदार टक्कर मार दिए। जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ठीक उसी समय गोरखपुर सहजनवा अस्पताल में तैनात डॉक्टर दिनेश कुमार राव उधर से गुजर रहे थे, तभी वहां जमा भीड़ को देखकर रुक गए,
तथा घायल व्यक्ति को देख आसपास के लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होता देख चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र सिसोटार ग्राम निवासी अश्वनी पुत्र मुनीब राम उम्र 18 वर्ष अपने एक साथी अजय पुत्र सचिंदर राम उम्र 14 वर्ष के साथ किसी कार्य वश नवरतनपुर गए थे वापसी मेंअपने गांव सिसोटार आते समय करमौता गांव के समीप खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिए। इसके कारण दोनों बुरी तरीके से घायल हो गए।
अश्वनी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
वहीं एक अन्य सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
नगर के मोहल्ला मिल्की निवासी स्वामीनाथ यादव 55 वर्ष पुत्र सतराम यादव रविवार की दोपहर को स्थानीय ताज आयरन के समीप सड़क पार कर रहे थे कि अचानक वहां से गुजर रहे अज्ञात अज्ञात ट्रैक्टर नें उन्हें जोरदार धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
डेस्क न्यूज़
0 Comments