रसड़ा(बलिया)। नगर स्थित बस स्टॉप के समीप आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने सुभासपा पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर द्वारा पार्टी मुखिया अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पड़ी करने पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
सपा नेता मान सिंह सेंगर ने ओम प्रकाश राजभर को भाजपा की बी टीम करार देते हुये हमला बोला कहा अभी उनके अंदर भाजपा का भूत सवार है। हम लोगो ने उनका नही बल्कि उनके विचारों का पुतला दहन किया गया है।
अखिलेश सरकार के कार्यो को याद कर जनता पुनः 2022 में मुख्य मंत्री बनाने का ठान लिया है। इस मौके पर विश्वजीत यादव, मंजीत सिंह, अरविन्द सिंह, दीपू सिंह, छोटेलाल यादव, प्रकाश भारती, दया शंकर गुप्ता, जैकी, सोनू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments