बलिया। महिलाओं के साथ हो रहे घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, शिक्षा का अधिकार को लेकर प्राथमिक पाठशाला धरहरा पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जागरूकता शिविर सोमवार को लगाया गया।
प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रिचा वर्मा ने महिलाओं के साथ हो रहे घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, शिक्षा का अधिकार के प्रति विस्तार से जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया। कहा कि दहेज लेने और देने वाला दोनों ही दोषी है। उक्त कार्यक्रम में ट्रेनी अधिकारी सुमित गुप्ता अपर सिविल जज जूनियर डिविजन बलिया, संजय सिंह ग्राम विकास अधिकारी, अजय यादव ग्राम प्रधान नायब, तहसीलदार जया सिंह उपस्थित रहे।
यह शिविर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायधीश गजेन्द्र कुमार के निर्देश पर लगाया गया था।
💻डेस्क न्यूज़
0 Comments