Ticker

6/recent/ticker-posts

साप्ताहिक बन्दी को लेकर व्यपारियों की बैठक सम्पन्न





सिकन्दरपुर, बलिया। पूर्व सूचना के अनुसार  शोमवार की शाम को  स्थानीय  शगुन मैरिज हॉल सिकंदरपुर में व्यापार मंडल की एक संयुक्त बैठक आहूत की गई। जिसमें सांगठनिक विषयों ,व्यापारियों की समस्या एवं शुक्रवार बंदी (साप्ताहिक बन्दी) आदि विषयों पर गम्भीरता से  चर्चा की गई। 

इस दौरान वक्ताओं द्वारा व्यापारियों के विभिन्न समस्याओं को मौजूद व्यापारियों के सामने रखा गया तथा उनके निवारण की बात कही गई। घंटे भर चली इस बैठक में व्यापारियों द्वारा आपसी सहमति से नगर पंचायत सिकन्दरपुर में पूर्व की तरह शुक्रवार के दिन ही बंदी करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रयाग चौहान ,संजय जयसवाल ,घनश्याम मोदनवाल ,मदन सोनी ,जितेंद्र सोनी ,प्रमोद गुप्ता ,रविश जी,गणेश सोनी विजयप्रताप जयसवाल ,मुजफ्फर आलम ,मुजम्मिल भाई ,जहांगीर अंसारी ,अनूप जायसवाल लालबच्चन शर्मा ,शिव जी गुप्ता ,मोहन सोनी , जितेश वर्मा ,गोवर्धन मधुकर ,प्रिंस मोदनवाल ,बिट्टू पांडे कपिल तुरहा,राजू जायसवाल ,चंदन सोनी ,साधु सोनी ,विनय गुप्ता  ,राकेश गुप्ता ,बड़े बाबू सोनी ,राकेश सोनी ,रमेश गुप्ता ,अरविंद बर्नवाल  ,अविनाश राय ,परवेज आलम ,गोपाल मोदनवाल ,प्रेम प्रकाश मोदनवाल , भिखारी लाल पटवा ,समीर अहमद ईश्वर चंद ,राकेश सिंह ,भैरव वर्मा ,संजय बरनवाल ,अशोक रेडीमेड ,अनिल कुमार विद्यार्थी मोहन वाजिद अली इत्यादि सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। 
बैठक की अध्यक्षता कौशल श्रीवास्तव नें तथा संचालन डॉ० उमेश चंद ने किया ।

By👉नुरुलहोदा खान

Post a Comment

0 Comments