Ticker

6/recent/ticker-posts

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने संजीव



कलमकारों के सम्मान से नहीं होगा समझौता


बिल्थरारोड (बलिया): इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद के निर्देश पर बलिया जिलाध्यक्ष पद की कमान वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार गुप्ता को सौंपी गई है। श्री गुप्त ने इंजए के जिलाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करते हुए पत्रकारों के सम्मान के साथ किसी तरह के समझौता न करने का संकल्प लिया। जिनके चुनाव की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय मद्धेशिया को प्रदेश प्रवक्ता पूर्वांचल जोन एवं निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद गुप्ता को आजमगढ़ जोन के जोनल कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। वहीं जनपद के नए सत्र हेतु कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बलिया जिला उपाध्यक्ष पद पर मो. अहमद हुसैन उर्फ जमाल जी, बलिया जिला सचिव सुरेश पटेल व अभिनय शरण यादव का चुनाव हुआ है। वहीं बिल्थरारोड तहसील अध्यक्ष अनमोल आनंद, संरक्षक
धनंजय कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. मृत्युंजय तिवारी, तहसील उपाध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता, अनवर हसन खान व अरविंद यादव, तहसील सचिव संजय ठाकुर, धीरज कुमार गुप्ता, हरिकिशुन यादव, तहसील कार्यालय सचिव पियुष
गुप्ता, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, मिडिया इंचार्ज संदीप बरनवाल,
कार्यकारिणी सदस्य संतोष कन्नौजिया, कालिका प्रसाद आदि को चुना गया।

Post a Comment

0 Comments