Ticker

6/recent/ticker-posts

सच्चा गुरु अपने शिष्य को व्यवहारिक जीवन से रूबरू कराता है- शम्भू नाथ मिश्रा





@इमरान खान

सिकंदरपुर बलिया 8 जून। गुरु की महिमा का बखान शब्दों में नहीं किया जा सकता है। गुरु का ज्ञान ही इंसान को इंसान बनाता है। सच्चा गुरु अपने शिष्य को व्यवहारिक जीवन से रूबरू कराता है, उसे हर मुश्किल का सामना कर जीवन को खुशी से जीने का पाठ सिखाता है। उक्त उद्गार है लोकतंत्र सेनानी व वरिष्ठ पत्रकार शंभू नाथ मिश्र का। 

वह स्थानीय बस स्टेशन के समीप स्थित एलपीएस इंस्टीट्यूट आफ इंग्लिश में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि गुरु का ज्ञान सदा ही शिष्य के साथ होता है। गुरु की ताकत ज्ञान स्वरूप से के साथ प्रतिपल छाया के रूप में रहती है। इससे पूर्व संस्था द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस विवाद प्रतियोगिता में दस छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। जिनको दो ग्रुपों में बांट दिया गया था। 

एक ग्रुप में 3 छात्राएं और 2 छात्र रखे गए थे। लगभग 3 घंटे चले इस विवाद प्रतियोगिता के बाद एक ग्रुप के विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल, कप और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं में शमशाद, निधि सोनी, प्रज्ञा सिंह, रिचा सिंह, आकिब जमाल रहे जबकि सुनिधि यादव, रिया राय, अहमद, आकांक्षा पांडेय और मधु उपविजेता रहे। उपविजेता छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान गौरव यादव, गौहर खान, प्रवीण शर्मा, शफीउद्दीन, सत्यम राय आदि ने वाद विवाद प्रतियोगिता को सफल बनाने का भरपूर प्रयास किया। अंत में संस्था के निदेशक एसके शर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments