सिकन्दरपुर(बलिया)18मार्च।क्षेत्र के खरीद (यू.पी.)तथा दरौली(बिहार) घाटों के मध्य घाघरा नदी पर स्वीकृत पक्का पुल का निर्माण कार्य सोमवार से शुरू हो गया।निर्माण कार्य का शुभारम्भ सेतु निगम बलिया के सहायक अभियंता आर.एन. सिंह एवं अवर अभियंता सी .पी.सिंह द्वारा विधिवत भूमिपूजन के साथ हुआ। भूमिपूजन प0 केशव शुक्ल ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराया।यह भूमिपूजन बिहार प्रान्त के गिरनारी घाट के समीप हुआ। जिसमें पुल के ठेकेदार रणजीत कुमार भी शामिल रहे।पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाने से न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि बिहार के लोगो में काफी प्रसन्नता है।
इस सेतु के निर्माण हेतु शासन द्वारा कुल डेढ़ अरब रुपया से ज्यादा धन स्वीकृत किया गया है जिसमें से करीब 17 करोड़ रुपया उपलब्ध हो गया है।इसमें सेतु का अंश एक अरब 14 करोड़ रुपया से ज्यादा है।इस धन से बिहार अउर उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला बलिया जनपद के सबसे बड़े एक हजार 330 मीटर लम्बे पक्का पुल का निर्माण होगा। जिसके लिए कुल 26 खम्भे निर्मित होंगे।खम्भों की गहराई सतह से 52 मीटर होगी ।सेतु के निर्माण हेतु मित्तल ब्रदर्स एवं प्रिज्म को ठेका मिला है।इस अवसर पर सेतु निगम कर्मचारी संघ बलिया के अध्यक्ष इन्दरमल, अरुण शुक्ल,सुरेन्द्र गुप्त,तुलसी राम आदि मौजूद रहे।
--इस मौका पर सेतु निगम बलिया के ए. ई.आर. एन.सिंह ने बताया कि पुल के निर्माण का लक्ष्य तीन वर्ष रखा गया है।यदि धन उपलब्ध होता रहेगा तो निर्माण का के समय से पूरा हो जाएगा।
0 Comments