सिकन्दरपुर,बलिया।28 फरवरी।तहसील क्षेत्र के खरीद दरौली घाट के मध्य घाघरा नदी पर पक्का पुल के निर्माण की तैयारियां शुरू हो जाने से न केवल इलाक़ाई बल्कि बिहार के लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। इसके अंतर्गत बिहार प्रान्त के गिरनारी घाट तिमुहानी के समीप निर्माण में काम आने वाले तरह-तरह के समान इकट्ठा किये जा रहे हैं अस्थाई लेबर व स्टोर रूम के निर्माण का काम अंतिम चरण में है। साथ ही क्रेन ,सांचे,कटिंग मशीन आदि सामान पहुंच गए हैं।बाकी सामान भी जल्द ही आने वाले हैं।जैसा कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया। यह भी बताया कि सेतु निगम द्वारा बनाये जाने वाले इस पुल के लिए कुल 26 पाए निर्मित होने हैं।इस से उम्मीद हो चली है कि पुल हेतु भूमि पूजन और निर्माण का कार्य कभी भी शुरू हो सकता है। निर्मित नक्शे के अनुसार पुल मनियर मार्ग पर स्थित शेखपुर कांटा से उठ कर बिहार के गिरनारी घाट तिमुहानी पर जा कर उतरेगा। बता दें कि दोनों घाटों के मध्य पक्का पुल के निर्माण की इलाक़ाई लोगों की मांग काफी पुरानी है।जो अब पूरी होने की उम्मीद है।पुल के निर्माण से जहां बिहार प्रान्त के विभिन्न स्थानों सहित नेपाल एवं असम और पूर्वोत्तर के राज्यों की बलिया से दूरी काफी कम हो जाएगी।वहीं दोनों प्रान्तों के मध्य ब्यापरिक कार्यों में बढोत्तरी के साथ ही सामाजिक सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।
0 Comments