सिकंदरपुर बलिया 1 फरवरी। बेल्थरा मार्ग पर बाजार मोड़ के समीप बाजार करके अपने घर को वापस जा रही वृद्ध महिला को सड़क पार करते समय बाइक से धक्का लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। थाना क्षेत्र के गाजीपाकड़ निवासी महिला केसरी देवी (65) सिकंदरपुर बाजार करने के लिए आई हुई थी। वह बाजार करके शुक्रवार की दोपहर में घर जा रही थी कि बाजार मोड़ पर सड़क पार करते समय तेज गति से जा रहे बाइक से उनको धक्का लग गया। जिससे वह वही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
0 Comments