सिकंदरपुर 10 नवंबर। बेल्थरा मार्ग के मालदा चट्टी के समीप मुंबई से अपने दो छोटे बच्चों के साथ बेल्थरा पहुंच पति पत्नी बेल्थरा से टेंपो द्वारा अपने गांव को आ रहे थे की सिकंदरपुर की ओर से तेज गति से जा रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने किनारे बैठी पत्नी को धक्का मार दिया जिससे वह वहीं सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कंड़सर निवासी शारदानंद दीक्षित अपनी पत्नी पूजा देवी (35) व 2 छोटे बच्चों के साथ मुंबई से आरहे थे।
शुक्रवार की देर शाम बेल्थरारोड में ट्रेन से उतर कर टेंपो रिजर्व कर वह अपने गांव कंड़सर आ रहे थे कि मालदा के समीप सिकंदरपुर की ओर से तेज गति से जा रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने टेंपू के किनारे बैठी हुई उनकी पत्नी को धक्का मार दिया। जिससे उसकी पत्नी वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। धक्का लगने के बाद टेंपो चालक शारदानंद दीक्षित के परिवार को वहीं उतार कर समान व ₹10000 नगद भरे बैग को लेकर फरार हो गया। शारदानंद ने मोबाइल द्वारा अपने गांव में परिजनों को फोन कर गाड़ी मंगवा किसी तरह से पत्नी को स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र सिकंदरपुर पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पत्नी पूजा देवी के दाहिने पैर के घटने की हड्डी टूट गई है तथा पांव में गहरा जख्म भी हो गया है।
0 Comments