सिकन्दरपुर (बलिया) 31 अक्टूबर। आजाद भारत के प्रथम गृह व उप प्रधान मंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया।साथ ही रन फार यूनिटी का आयोजन किया।जिसमें काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इसके तहत स्थानीय बस स्टेशन चौराहा से दौड़ का कार्यक्रम आयोजित किया गया।पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भुवाल सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई दौड़ मिल्की मोहल्ला होते हुए डोमनपुरा के नगरा चौराहा पर पहुंच कर समाप्त हुआ।
जहां वक्ताओं ने पटेल के ब्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में चर्चा कर उनके दिखाए मॉगों पर चलने की सभी से अपील किया।
दौड़ में पार्टी के सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के संयोजक पवनदेव पाण्डेय, हरि भगवान चौबे, प्रयाग चौहान,डॉ उमेश चंद्र,प्रमोद गुप्ता,खरीद मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद सोनी, पंदह मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, नवा नगर मंडल अध्यक्ष अरविंद राय, रमेश गुप्ता ,सेक्टर संयोजक,राजकुमार सिंह, बैजनाथ पांडे,रंजीत राय,लाल बचन शर्मा अंकित पाण्डेय,बिट्टू पाण्डेय,वेद प्रकाश सिंह आदि शामिल थे।
0 Comments