रेवती (बलिया)- एक तरफ पूरा देश विश्व सशक्तिकरण दिवस को जोश खरोश से मना रहा था।वही एक अबला दूधमुंहे बच्चें को लेकर आबरू लूटने का प्रयास करने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए घंटो थाने में पुलिस कर्मियों से आरजू विनती करती रही।लेकिन पुलिस ने कार्यवाही के नाम पर मामले को टरका दिया।शुक्रवार के दिन उक्त महिला भाजपा के ब्लाक अध्यक्ष बैरिया विजय बहादुर सिंह के साथ पुनः थाने पहुची लेकिन पुलिस महकमा ने थानाध्यक्ष के न होने का हवाला देकर मामले को पुनः टरका दिया गया।
घटना की शुरुआत होली के दिन ही शुरु हुई। थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन एक ही युवक अबीर खेलने के लिए महिला के पास पहुंचा।तथा आपत्ति जनक व्यवहार करना शुरु किया।लेकिन उक्त महिला के प्रतिरोध के चलते सफल नही हो पाया।गांव के लोगों ने इस मामले को समझा कर खत्म करा दिया।लेकिन अगले दिन शनिवार की सुबह वह युवक अपने चचेरे भाई के साथ महिला के आंगन में पहुंचा।अनहोनी की आशंका भाप कर महिला कमरे के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर रही थी।तब तक चचेरा भाई जबरन दरवाजा खोल कर अंदर घुस गया।छेड़खानी प्रारम्भ किया जबरजस्ती करने पर महिला का शोरगुल सुनकर परिवार के लोगो के पहुंचने के बाद युवक भाग निकला।इस मामले में 100 नम्बर डायल कर पुलिस को सूचित किया गया। लेकिन पुलिस ने कार्यवाही के बजाय मौखिक समझौता कराकर वापस लौट गयी।पीड़ित महिला प्रकरण को लेकर बुधवार को थाने पहुंची तथा दोनो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए नामजद तहरीर दिया।उस दिन जांच के नाम पर बिना मुकदमा दर्ज किये महिला को पुलिस ने घर लौटा दिया।पुनः पीड़ित महिला गुरुवार को थाने पहुंची तथा थाने में घंटो बैठी रही।अंत में सफलता न मिलने पर वापस घर लौट गयी।शुक्रवार को भाजपा नेता को लेकर थाने पहुंची ताकि पुलिस कार्यवाही करे लेकिन थानाध्यक्ष के न होने का हवाला देकर महिला को टरका दिया गया।सीओ बैरिया उमेश कुमार का कहना है कि मामला होली के दिन दो महिलाओं के बीच मारपीट का है।तहरीर मिलने पर कार्यावाही की जायेगी।
0 Comments