Ticker

6/recent/ticker-posts

परदेश सरकार के खिलाफ राम इकबाल ने खोला मोर्चा ,कहा नौकरशाह चला रहे सरकार कार्यकर्ताओं का अपमान



नगरा।नगरा से नगवा तक शहीद सेनानी सम्मान पदयात्रा रविवार को भाजपा के फायर ब्रांड नेता व पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के नेतृत्व में प्रस्थान हुई।प्रस्थान से पूर्व समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि सूबे की सरकार भाजपा की नही, नौकरशाहों की है।कल्याण सिंह एवं योगी सरकार की तुलना करते हुए कहे कि कल्याण की सरकार थी जिसमे नौकरशाहों ने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया, इस सरकार में नौकरशाह बेलगाम है।गरीबो का शोषण कर रहे है।भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान इस सरकार में नही है।कुछ नेता व नौकरशाही मिलकर शोषण में जुटे हुए है।निवर्तमान एसपी अनिल कुमार पर जमकर बरसे,कहे कि बालू एवं शराब की तस्करी कराने में बलिया पुलिस लगी हुई है, वही जातिवाद का नँगा नाच में जिले के अधिकारी लगे है।देश मे क्रांतिकारियों के सम्मान नही किया जा रहा है।
18 मार्च 2004 में शहीद हुए हरेंद्र पासवान व प्रधान राजभर की याद में यह पदयात्रा निकाली गई है।मैं सिफारिस मेंपरदेश सरकार के खिलाफ राम इकबाल ने खोला मोर्चा ,कहा नौकरशाह चला रहे सरकार  कार्यकर्ताओं का अपमान नही संघर्ष में विश्वास करता हु।योगी भी मस्ती में डूबे हुए है दो लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद होश में आए है और भ्रष्ट अधिकारियों को ठिकाने लगा रहे है।हार मेरी जीत है लेकिन चुनाव में पैसा व दारू नही बाटूंगा,ताकि नौजवान बर्बाद न हो।पहले मेरे लिए देश है फिर पार्टी।सरकार की सलाह दिए कपड़ा उद्योग को उद्योगपतियों से हटाकर गांव गांव में कपड़ा बुनने का रोजगार दे।वही मनरेगा मजदूरी जोड़कर किसानों को साढ़े सात हजार रुपए माहवारी दे ताकि किसान बदहाल स्थिति से उबर सके।चन्द्रशेखर जी पदयात्रा लेकर चले गए लेकिन मैं उसे आगे बढ़ा रहा हु।देवढिया गांव में होली के दिन मारपीट में मृत युवक के केश में नगरा पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए कहे कि पुलिस यह जान ले कि इस इलाके का मुख्यमंत्री मैं ही हु।इस मौके पर प्रधानाचार्य रामायण सिंह, गीता शरण सिंह, विनोद तिवारी, नागेंद्र सिंह, बच्चा सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, भरत सिंह, सतवीर सिंह मंटू, हरेंद्र सिंह आदि ने सम्बोधित किया।अध्यक्षता अरविंद नारायण सिंह ने 
किया।

Post a Comment

0 Comments