Ticker

6/recent/ticker-posts

ज्ञानकुंज में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन


सिकन्दरपुर, बलिया।(इमरान खान).  स्थानीय ज्ञान कुंज एकेडमी बंशी बाजार के प्रांगण में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र दयालु राज्य मंत्री आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व पूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर किया।

  तत्पश्चात विद्यालय  के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत प्रस्तुत  किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने प्रथम टॉपर्स छात्रा पूर्णिमा उपाध्याय गंगोत्री इंटर कॉलेज को 5100,दितीय तस्लीम फातिमा गांधी इंटर कॉलेज को 2100 तृतीय स्थान अभिजीत कुमार को 1100 रुपए नगद स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने 10 मेधावी छात्र-छात्राओं पवनदीप गौतम मनीष कुमार नेहा कश्यप अंजलि कश्यप संस्कृति गुप्ता आराधना राय अनुश्री मौर्य आराध्या गुप्ता सीमा कश्यप आरुषि यादव को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।



इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि भारत स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाता है स्वामी विवेकानंद ने 39 वर्ष के जीवन काल में पूरे विश्व का भ्रमण किया और सनातन धर्म व सांस्कृतिक विरासत को ऊंचाई पर पहुंचाने का काम किया डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रवींद्रनाथ टैगोर सुभाष चंद्र बोस सहित अनेकों लोग उन्हें अपना आदर्श मानते थे भारत का सन्यासी शिकागो सम्मेलन में पूरे सभागार में मौजूद लोगों को ताली बजाने के लिए विवश कर दिया सारे अमेरिकी अखबारों ने उनके व्याख्यान को प्रमुखता से स्थान दिया भारत के दर्शन ही नहीं संसार को पढ़ने एवं समझने की क्षमता उनके अंदर थी आज यूरोप चीन बूढ़ा हो रहा है लेकिन भारत को युवाओं का देश कहा जा रहा है आज बदले हुए भारत में सब का सपना पूरा हो रहा है बस आपको भी लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत है आज भारत पूरे विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बन चुका है आज दुनिया के दर्जनों देशों पर संवैधानिक पदों पर भारत के युवा विराजमान हैं आज दुनिया के जितने भी टॉप टेन कंपनियां हैं उसमें अधिकांश पदों पर सीईओ भारत के लोग हैं भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है आज देश के प्रधानमंत्री दिन रात देश को मजबूत करने के लिए लगे हैं स्वामी विवेकानंद मेघावी ज्ञानवान तपस्वी व साधक थे। उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस थे बीमारी के दौरान वह अपने गुरु की सेवा भी बहुत ही अच्छे से किया। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकार आसानी से मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ देवेंद्र नाथ सिंह व प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा पांडे ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर देकर सम्मानित किया।  इस मौके पर भाजपा नेता छठ्ठू राम अरविंद राय आकाश तिवारी डब्लू पाण्डेय चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जयसवाल अंजनी यादव ओम प्रकाश यादव विद्यासागर उपाध्याय मनीष सिंह पिंटू पाठक आदि मौजूद थे।  संचालन आदित्य पांडे ने किया।

Post a Comment

0 Comments