Ticker

6/recent/ticker-posts

भोजपुरी भाषा की संवैधानिक मान्यता को लेकर धरना 11 को


नवीन सिंह

पूर बलिया। प्रगतिशील भोजपुरी समाज इकाई बलिया की बैठक गुरुकुल ज्ञान ज्योति अकेडमी के प्रांगण में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय संगठन शक्ति सचिन रविंद्र नाथ यादव ने कहा कि भोजपुरी हमारी संस्कृति विरासत की अनमोल धरोहर है, जिसकी हिफाजत से ही हमारा सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा हो सकती है। भोजपुरी एक ऐसी भाषा है जो दर्जनों देशों में बोली जाती है वहीं लगभग 20 करोड लोग भोजपुरी भाषी हैं। वही भाषा भोजपुरी की संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज करने की मांग भोजपुरी भाषी लोगों की है। वही मातृभाषा की अपेक्षा से आज भोजपुरिया समाज तमाम संभावनाओं को समेटे रहने के बावजूद भी रीढ़ विहीन हो गया है। जिसको हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि भोजपुरी क्षेत्र के 27 जिलों में 11 दिसंबर को होने वाले धरना के क्रम में जिला मुख्यालय पर भाग लेने की अपील की ताकि हम अपनी मातृभाषा भोजपुरी को बचा सके।

इस बैठक के दौरान मुख्य रूप से विजय शंकर तिवारी, डॉ राम गोविंद राय,डॉक्टर राम गोविंद प्रजापति, उत्तम राम, डॉ विजय बहादुर ,ओम प्रकाश आदि लोगों उपस्थित रहे।।

Post a Comment

0 Comments