Ticker

6/recent/ticker-posts

सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टिट्यूट में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न


इमरान खान

सिकन्दरपुर, बलिया। नगर के जलालीपुर स्थित सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टिट्यूट एवं परमज्ञान एकलव्य सेवा संस्थान की तरफ से सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे संस्था में कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सभी छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

 उक्त कार्यक्रम में गोरखपुर से आए इंजीनियर शिव साहनी सीईओ नेचुरल रिसोर्सेस बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड और विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष हरे राम साहनी एवं विशिष्ट अतिथि गाजीपुर से आए हुए अर्जुन सिंह कश्यप, लालू प्रसाद बिंद,अर्जुन बिंद, द्वारका बिंद, मनोज साहनी, अमित भारती, कामता प्रसाद, बजरंगी लाल निषाद, अनिल पासवान, रामदवर, विश्राम, अखिलेश बिंद, मुन्ना साहनी, लखूराम यादव आदि ने छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किए।

 छात्रों में ओमकार यादव ने प्रथम स्थान, द्वितीय रानी साहनी एवम तृतीय स्थान नागेंद्र कुमार यादव ने प्राप्त किए। 

सुशील कुमार भारती, प्रिया गुप्ता, स्वस्तिका यादव, अंजलि साहनी, विशाल कुमार, ऋषभ ठाकुर, सुमित कुमार जायसवाल, आशू कुमार यादव, आकाश कुमार चौधरी, मनीष कनौजिया, पूजा धूसिया, शैलेंद्र प्रताप, प्रेमलता वर्मा आदि को प्रमाण पत्र दिया गया। 

एकलव्य मिशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर कश्यप ने कहा कि आज कंप्यूटर की दुनिया में कंप्यूटर का ज्ञान अति आवश्यक है। अतः सभी लोगों को कंप्यूटर की जानकारी लेने की जरूरत है। 

उक्त कार्यक्रम में रेनू चौहान, सुधा यादव, विकास कुमार वर्मा, सुधांशु कुमार प्रजापति, आदित्य राय, अंकित कुमार वर्मा, निरंजन कश्यप, भानु प्रताप, आशीष कुमार, कृष्ण कुमार, आदित्य कुमार वर्मा, वंदना राजभर, लालू राजभर, मीरा तिवारी, आलोक गोंड, अनुष्का शर्मा, ज्योति कुमारी, अमन कुमार, शुभम शर्मा, मंजय कन्नौजिया, आदि छात्र छात्राये उपस्थित रहे।

 

मंच का संचालन अमित कुमार भारती और मंटू साहनी ने किया

सॉफ्टनेट कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टिट्यूट के प्रबंधक अजय साहनी ने सभी अतिथियों और छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments