Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने मनियर ब्लॉक के दर्जनों गांवो का किया दौरा



इमरान खान
9140807644

 बलिया। राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले लखनऊ में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले, मृदुलभाषी 71 लोकसभा सलेमपुर के कद्दावर कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंन्दन ने शनिवार को मनियर ब्लॉक के रामपुर दक्षिण, चकफुल, छितौनी, उदयपुर सहित दर्जनों गांवो का दौरा किया।

कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने कहा कि मुझे 71 लोकसभा क्षेत्र में अपार समर्थन मिल रहा। उन्होंने बताया है कि हमारे नेता राहुल गांधी नें नफरत की दुकानों को बंद करा कर मोहब्बत की दुकान खोल दिया है, 

पूरा भारत देश इसकी खुशियां मना रहा है यही नहीं राहुल गांधी आज देश के हर नागरिक के दुख सुख में पहुंच रहे हैं और जनता की समस्या को जान रहे हैं।

देश की निकम्मी सरकार देश को काफी पीछे ले गई है हमारे नेता नें कहा कि मैं देश को पीछे नहीं होने दूंगा,चाहे इसके लिए जो भी मुझे कुर्बानी देनी पड़ेगी दूंगा, कुर्बानी देने की मिसाल तो मेरे खानदान के लोग हैं, कांग्रेस पार्टी के लोग हैं आज पूरा देश कांग्रेस पार्टी के तरफ देख रही है।

श्री चंदन नें कहा है कि आने वाले 2024 में पूर्ण बहुमत की सरकार गठबंधन इंडिया की होगी पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा का चुनाव में काफी जनता का समर्थन मिल रहा है और पांचो राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन रही है यह नतीजा गठबंधन और मेहनत के परिश्रम का नतीजा है।

आज रौशन सिंह चंदन के साथ सैकड़ो की संख्या में नौजवान उनके कंधे से कंधा मिलाकर गांव का भ्रमण किया और कहा कि "चंदन सिंह संघर्ष करो.. हम तुम्हारे साथ हैं"। 

रौशन सिंह चंदन ने गरीब ,ग्रामीणों की समस्याओं को सुना कहा कि 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो तुरंत गरीबों की किसानो की, व्यापारियों की समस्याओं को दूर कर आगे बढ़ने का काम किया जाएगा।

   वही रौशन सिहं चंदन ने ग्राम पंचायत बड़सरी चकफुल गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य भोलू खान के माता जी के निधन की खबर सुनकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और परिवार वालों को इस दुख की घड़ी में साथ रहने की वादा की और ईश्वर से प्रार्थना की मृत आत्मा को जन्नत में उचा से ऊंचा मुकाम मिले उनके घर वालों को सब्र अता फरमाए।

Post a Comment

0 Comments