Ticker

6/recent/ticker-posts

आरएसएस गुरुकुल के बच्चों नें दीया" निर्माण कर अपनी कला का किया प्रदर्शन


इमरान खान

सिकन्दरपुर, बलिया।। क्षेत्र के कटघरा जमालपुर स्थित आर. एस. एस. गुरुकुल एकेडमी के प्रांगण में  मंगलवार को प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह,गुड्डू के दिशा निर्देशन में "मासिक को-करिकुलम एक्टिविटी" के अंतर्गत बच्चों ने "दीया" निर्माण कर अपनी कला का प्रदर्शन किया | जिसमें सभी कक्षा के बच्चों की सहभागिता रही। प्रतियोगिता के समय प्रबंधन समिति द्वारा अवलोकन करके बच्चों को प्रोत्साहित किया गया |

निर्णायक समिति में नितेश गुप्ता, श्री जुबेर अहमद एवं धर्मेंद्र कुमार  के द्वारा निरीक्षण के पश्चात ग्रुप अ, ब, स और द से निम्नलिखित बच्चो ने अपना स्थान सर्वोपरि बनाया।

ग्रुप अ नर्सरी से अशफिया ने कक्षा में प्रथम, एल. के. जी. से आराध्या सोनी ने कक्षा में प्रथम जबकि यू. के. जी. से मोहम्मद अरहान ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया |

ग्रुप ब से मयंक कुमार 4th बी प्रथम , चांदनी शर्मा 300 बी द्वितीय, वर्तिका स्वरूप आर्या 24 बी और अलशिफा 3rd ए से तृतीय स्थान प्राप्त किया। | ग्रुप स से सान्वी सिंह 7th ए प्रथम, प्रियंका कुमारी 7th बी द्वितीय, रिया सिंह 8 बी ने तृतीय स्थान प्राप्त
किया | ग्रुप द से अंशिका यादव 10th बी प्रथम, दिव्या वर्मा 9" ए द्वितीय और अजय गुप्ता 10th ए ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

इस "दीया निर्माण प्रतियोगिता” का निरीक्षण विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती निशु सिंह जी के द्वारा किया गया |
निर्देशिका ने सभी बच्चों को आशीर्वचन दिया तथा भविष्य में निरंतर आगे बढ़ाने की सलाह दी |

अंत में प्रबंध निदेशक जयप्रताप सिंह गुड्डू नें बच्चो को आशीष वचन दिया तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की सलाह दी |

















इस प्रतियोगिता में विद्यालय के समस्त अध्यापक गण  ने अपने उत्तरदायित्व का पालन करते हुए मिले। अंत में संस्था के उप प्रधानाचार्य श्री विनोद दुबेHYन जी द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करके आशीर्वचन दिया गया।

इस प्रतियोगिता का संचालन प्रशासनिक इंचार्ज अजीत कुमार यादव ने किया | 

Post a Comment

0 Comments