Ticker

6/recent/ticker-posts

सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भक्तिमय हुआ वातावरण


बलिया डेस्क - सिकन्दरपुर के चतुर्भुज नाथ मंदिर पर बुधवार को पहली बार सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन श्वेतांबरी स्मृति ट्रस्ट के तत्वाधान में आकाश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय यादव व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जयसवाल के साथ 101 जोड़ो ने सामूहिक रुद्राभिषेक किया। सिकंदरपुर पूरी तरह से बुधवार को भक्तिमय हो गया था। 101 जोड़ो से भी अधिक शिवभक्तों ने प्राचीन शिवाले चतुर्भुज नाथ मंदिर के विशाल प्रांगण में सामूहिक रुद्राभिषेक कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आचार्य रेवती रमण तिवारी के नेतृत्व में काशी से चल कर आए 51 विद्वान ब्राह्मणों ने महारुद्राभिषेक सम्पन्न कराया। यहां विधि-विधान से जल, दधि, दुग्ध, शर्करा, मधु, घृत, विजया आदि से अभिषेक करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमानों ने भगवान शिव को यज्ञोपवीत कर वस्त्र, मिष्ठान, फल, फूल, अमीर, गुलाल, चंदन, मेवा, दूर्बा, इत्र, गुलाब जल, केवड़ा, कुमकुम, सिंदूर आदि से श्रृगार कर औढरदानी देवाधिदेव भगवान शंकर को प्रसन्न करने के विधान किए।



चतुर्भुज नाथ मंदिर पर प्रातःकाल से ही बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर में भगवान शिव का पूजन-अर्चन करने भारी भीड़ उमड़ी। रुद्राभिषेक के बाद भक्तों ने सामूहिक रूप से हवन पूजन कर भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया।



गंगा आरती देखने के लिए उमड़े भक्त

महारुद्राभिषेक के कार्यक्रम के बाद शाम 7 बजे से गंगा आरती का कार्यक्रम काशी से चल कर आए डमरू के साथ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा हजारों श्रद्धालुओं के बीच किया गया। गंगा आरती जिस समय हो रही थी काशी का दृश्य सिकंदरपुर में लोगों को याद आ रही थी। इस तरह की ऐतिहासिक कार्यक्रम सिकंदरपुर में पहली बार होने पर लोगों ने जमकर सहारना भी की।

श्वेतांबरी स्मृति ट्रस्ट के संस्थापक आकाश तिवारी व अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था। कोशिश रहेगी कि यह कार्यक्रम इस साल की भांति हर साल कराया जाएगा। इसमें नगर के संभ्रांत लोगों द्वारा जमकर सहयोग की गई। आकाश तिवारी ने बताया की यह कार्यक्रम पूरी तरह से निशुल्क था।

सिकन्दरपुर के पूर्व विधायक व भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि सिकंदरपुर में इस तरह का कार्यक्रम करने के लिए श्वेतांबरी स्मृति ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य के साथ अध्यक्ष  ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एव सदस्य को बधाई देता हूं। सिकंदरपुर की सामूहिक कल्याण के लिए जो महारुद्राभिषेक का कार्यक्रम कराया गया वह बहुत ही सहरनीय रहा।

काशी से आए विद्वान ब्राह्मणों में सर्वेश तिवारी उदयभान अवनींद्रनाथ तिवारी कृष्णकांत उपाध्याय श्याम सुंदर सहित 51 विद्वान पंडित मौजूद थे। 

कार्यक्रम में आकाश तिवारी धनु पांडे सौरभ तिवारी अनुज ओझा आकाश पांडे आदि का सराहनीय सहयोग रहा। 

कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक यजमान सपत्नीक बैठे हुए थे जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जयसवाल अंजनी यादव राजेश पांडे अशोक पांडे ए प्रमोद गुप्ता संतोष पांडे अजय तिवारी मोहन चौरसिया आदि थे।






Post a Comment

0 Comments