Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व विधायक संजय यादव को बनाया गया भाजपा का जिलाध्यक्ष



✍️नवीन सिंह

359 विधानसभा सिकन्दरपुर से भाजपा के पूर्व विधायक रहे "संजय यादव" को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बलिया जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पूरे जनपद के  पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष बनाये जाने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

जिलाध्यक्ष चुने पर पूर्व विधायक संजय यादव को गुलदस्ता भेंट कर बधाई देते भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य मनीष कुमार सिंह

इसी क्रम में पूर गाँव मे पूर्व प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य मनीष कुमार सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बुके देकर बधाई दी तो वही पूर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच पटाखे फोड़ कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रहलाद सिंह , वरिष्ठ पत्रकार नवीन सिंह,रामायण सिंह , रराजेन्द्र तिवारी, भुआल सिंह , अनुज ओझा ,अतुल सिंह , पवन सिंह , संजय यादव , मुकेश यादव , रजिंदर गुप्ता, रामनरायन गुप्ता ,अभिषेक चौबे , विजय गुप्ता एवं संजय सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments