इमरान खान
मिली जानकारी के अनुसार जेठवारा गांव निवासी विनोद कुमार खरवार 38 पुत्र मानिक चन्द गुजरात में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता था।
विगत 15 जनवरी को वह खिचड़ी के त्यौहार में घर आया था। तथा 22 फरवरी 2022 को भाँटी गांव निवासी ठेकेदार राजेश पासवान के माध्यम से राजकोट(गुजरात )कमाने गया था। जहां एस नेद पाइवेट लिमिटेड कंपनी में काम कर रहा था।
8 मार्च को उसके सहकर्मी अखैनी निवासी राजाबाबू व हथौज निवासी दिनेश द्वारा ठेकेदार को राजेश को फोन पर बताया गया कि विनोद घर जाने के लिए निकल पड़ा है।हम लोग उसे खोजने जा रहे हैं।
इस दौरान दो तीन दिन तक दोनों विंनोद के परिजनों को गुमराह करते रहे कि विनोद मिल गया है उसका इलाज चल रहा है। मगर ठेकेदार राजेश पासवान नें अपने स्रोत से पता लगाया तो पता चला कि उसकी हत्या हो चुकी है।
शोमवार की भोर में मृतक विंनोद का शव उसके पैतृक गांव जेठवारा पहुंचा साथ मे गांव के ही एक सहकर्मी रजिंदर वर्मा भी थे।अभी हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।
मृतक की अपने पीछे पत्नी प्रतिभा व एक पुत्र कृष 14 वर्ष तीन पुत्रियां सबसे बड़ी सानिया 16 वर्ष तथा 9 वर्षीय प्रिया व कुसुम जुड़वा बेटियों को छोड़ गया है।मृतक अपनी परिवार का अकेला कमाने वाला व्यक्ति था।
0 Comments