Ticker

6/recent/ticker-posts

कुशवाहा, कांछी, मौर्य कल्याण समिति ने 5 सौ भूखे गरीब बेसहारा लोगों को भोजन वितरित किया।



गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
कुशवाहा, कांछी, मौर्य कल्याण समिति गोरखपुर के तत्वावधान में कोविड - 19 महामारी में लाॅक डाउन की वजह से परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं।आमदनी है नहीं खर्चे ज्यूँ के त्यौं।लाॅक डाउन की सीमा जैसे जैसे बढ़ती जा रही है वैसे वैसे दिहाड़ी मज़दूरों व गरीबों के सामने खाने पीने का संकट बढ़ता जा रहा है।सरकार से राहत अभी पूरी तरह पहुँच नहीं पा रही और आमदनी के सब जरिए बंद है। 500 सौ भूखे गरीब बेसहारा जरूरतमंदों व दिहाड़ी मज़दूरों को डोमिनगढ़ में भोजन वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि लगातार 14 अप्रैल तक भोजन वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष अमित कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, महामंत्री संतोष मल्होत्रा, संरक्षक दीप चन्द, नरेंद्र मौर्या, गौरव कुमार, आनन्द कुशवाहा, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन गोरखपुर के जिला उपाध्यक्ष रफ़ी अहमद आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Post a Comment

0 Comments