Ticker

6/recent/ticker-posts

गेहूं के खेत में अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी।



रिपोर्ट-महेश कुमार

रेवती, बलिया। गेहूं के खेत में 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 रेवती थाना क्षेत्र के भोपालपुर पश्चिमी स्थित कमल यादव के गेंहू के खेत में मंगलवार की सुबह अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की उम्र तकरीबन 35 वर्ष है। सूचना पर पहुंचे एसएचओ शैलेश सिंह, एसआई परमानंद त्रिपाठी व सूर्यकान्त पाण्डेय के प्रयास के बाद भी शव का शिनाख्त नहीं हो सका।
मृतका नें अपनें शरीर पर आसमानी रंग का पेटीकोट व धानी रंग की साड़ी पहन रखा है।
 शव के बगल में दो जुट की बोरियां व एक काली साड़ी पड़ी हुई पाई गई। शव को कुत्ते बुरी तरह नोच दिए थे। पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि मृतका आस-पास के गांव की हो सकती हैं।
बताया जाता है कि भोपालपुर निवासी 60 वर्षीय शिवमंगल यादव सुबह करीब सात बजे उक्त खेत की तरफ शौच करने जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि दर्जनो कुत्ते एक शव को नोच रहे हैं। शिवमंगल ने इसकी जानकारी प्रधान प्रतिनिधि बीर बहादुर यादव समेत आस पास के लोगो को दी।
शव की सूचना पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इक्कठा हो गयी। पुलिस ने करीब दो घंटे तक लोगों से शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments