सिकन्दरपुर, बलिया। बलिया मार्ग पर पंदह पेट्रोल पंप के समीप असंतुलित होकर बाइक के पलट जानें से उस पर सवार दो युवक घायल हो गए, जिसमें से एक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
बांसडीह थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी रितेश उपाध्याय 35 पुत्र वीरेंद्र उपाध्याय अपनें एक अन्य सहकर्मी अभिषेक राय 20 पुत्र सुनील राय निवासी,रामपुर बलिया के साथ गुरुवार को
बाइक द्वारा अपने कंपनी के काम से गए थे। देर रात्रि को वापस आते समय वह जैसे ही पंदह मोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप। के समीप पहुंचे। कि अचानक। उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद। अपने हमराहीयों के साथ गश्त पर निकले एस, एच ओ बालमुकुंद मिश्रा ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रितेश उपाध्याय के हालत को खराब होता देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
0 Comments