Ticker

6/recent/ticker-posts

उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में कर्मचारी नेता बलवंत कुमार सिंह की मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन किया गया



सिकन्दरपुर। उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के नेतृत्व में स्थानीय तहसील परिसर में समस्त कर्मचारियों अमीन, राजस्व, निरीक्षक, लेखपाल द्वारा जनपद के वरिष्ठ कर्मचारी नेता बलवंत कुमार सिंह की मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया। इस दौरान अन्नपूर्णा गर्ग ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बलवंत कुमार सिंह आजीवन राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रहे तथा पूरे जीवन काल में कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष करते रहे। आज जनपद के समस्त कर्मचारी शिक्षक अपने प्रिय नेता को खो कर गमगीन है। कार्यक्रम में तहसीलदार दूधनाथ राम, लेखपाल संघ के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार राय, विनय यादव, विजय कुमार सिंह, राणा विक्रम, लक्ष्मीकांत यादव आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन पवन कुमार पांडेय ने किया।

Post a Comment

0 Comments