रिपोर्ट-नुरूलहोदा खान सिकंदरपुर बलिया 13 सितंबर। थाना क्षेत्र के पंपापुर गांव में शुक्रवार की सांय एक ऐसी घटना घट गई जिसने पूरे गांव सहित पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। गांव के ही पंचमी देवी की बहू की अकस्मिक कारणों से मौत गुरुवार को हो गया था। पंचदेव का बेटा बाहर रहकर कहीं काम करता है। बहू की मौत की खबर पंचमी देवी ने अपने बेटे को बताया। बेटे ने कहा कि मेरे आने के बाद ही मेरी पत्नी का दाह संस्कार किया जाएगा। इसलिए बहू के शव को घर में ही सुरक्षित करके रख दिया गया और पंचदेव अपने बेटे की प्रतीक्षा करने लगी। इस दौरान शुक्रवार की शाम तक घर में शोक मनाने वालों की भीड़ लगी रही थी कि अचानक घर की महिलाएं बैठी हुई थी तभी घर की दीवाल अज्ञात कारणों से भरभरा कर गिर गई। जिसकी चपेट में आकर आधा दर्जन से अधिक महिलाएं गंभीर रूप से चोटिल हो गई।
घायलों में जरिया देवी (70) पत्नी दूधनाथ राजभर, पुष्पा देवी (25) पत्नी रामाश्रय राजभर, ज्योति (17) पुत्र अशोक राजभर, पुष्पा(35) पत्नी राजेश राजभर, प्रेमना देवी (50) पत्नी कंचनी राजभर, विमला देवी(35) पत्नी राम आशीष राजभर, तारा देवी(45) पत्नी श्री राम राजभर हैं। अचानक इस प्रकार की घटना से पूरा गांव शोकाकुल है तथा गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। सभी घायलों का इलाज स्थानीय सीएचसी में चल रहा है।
0 Comments