सिकन्दरपुर, बलिया। 3 अगस्त। अज्ञात बाइक के धक्के से ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मनियर मार्ग पर शराब भट्टी के समीप शुक्रवार की शाम को। दूधनाथ राम (35) पुत्र चंद्रबली राम निवासी चेतन किशोर रोजाना के बाद यह ठेला चलाकर शाम को अपने घर वापस जा रहा था की तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह वहीं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि घटना के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गया। कांस्टेबल बृजेश तथा कांस्टेबल रवि चंद्र ने घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया तथा उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। डॉक्टर ने घायल दूधनाथ राम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
0 Comments